कोटकपूरा में पीआरटीसी बस की टक्कर से नर्सिंग छात्रा घायल, गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर
कोटकपूरा के फरीदकोट रोड पर बुधवार सुबह पीआरटीसी बस की टक्कर से स्कूटी सवार नर्सिंग छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान जशनप्रीत कौर पुत्री सुखजिंदर सिंह निवासी भदौड़ (बरनाला) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जशनप्रीत कोटकपूरा के बाबा फरीद नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम की पढ़ाई कर रही है और गांव ढाब गुरु की में अपने मामा रणजीत सिंह के घर रह रही थी। बुधवार सुबह वह स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। गांधी गर्ल्स कॉलेज के पास पीछे से आ रही बस ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। लोगों ने उसे सिविल अस्पताल कोटकपूरा पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल, फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना सिटी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, परिजनों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोटकपूरा में पीआरटीसी बस की टक्कर से नर्सिंग छात्रा घायल, गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 07:03 IST
कोटकपूरा में पीआरटीसी बस की टक्कर से नर्सिंग छात्रा घायल, गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर #VaranasiLiveNews
