वर्ल्ड अपडेट्स: ट्रंप बोले- ईरान से जंग US ने शुरू नहीं की; कांग्रेस अक्ष्यक्ष को व्हाइट हाउस की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि तेहरान 1979 से ही अमेरिका के खिलाफ युद्ध छेड़ता रहा है। ट्रंप ने अपने प्रशासन की सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वाशिंगटन आंशिक परिणाम के बजाय पूर्ण विजय चाहता है। ट्रंप ने आर्लिंगटन नेशनल सेमेट्री में 2026 के राष्ट्रीय वेटरन्स डे समारोह में यह बात कही। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सैन्य अभियानों ने ईरान की क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका ने बी-2 बमवर्षकों का उपयोग कर ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका। ईरान के खिलाफ अभियान सात महीने पहले शुरू हुए थे। इन अभियानों में 18 अमेरिकी सैनिकों की जान गई। ट्रंप के अनुसार, यह संघर्ष जल्द समाप्त होगा और दुनिया अधिक सुरक्षित व शांतिपूर्ण बनेगी। ट्रंप की जांच पर गार्सिया ने व्हाइट हाउस की चेतावनी ठुकराई अमेरिकी संसद की ओवरसाइट समिति के आगामी अध्यक्ष रॉबर्ट गार्सिया ने बुधवार (स्थानीय समय) कहा है कि उन्हेंव्हाइट हाउस की तरफ से चेतावनी नहीं मिली है।यह चेतावनी डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों पर संभावित कानूनी कार्रवाई और यूएस कांग्रेस की तरफसे की जाने वाली जांच से जुड़ी है। गार्सिया ने सीएनएन को बताया कि डेमोक्रेट ट्रंप प्रशासन की जांच से डरेंगे नहीं। उन्होंने जनवरी में समिति का नियंत्रण संभालने पर आक्रामक तरीके से निगरानी का संकल्प भी दोहराया।रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने गार्सिया को पत्र भेजकर सांविधानिक सीमाओं से बाहर जांच न करने की चेतावनी दी है। हालांकि, एक सूत्र ने सीएनएन को बताया कि गार्सिया को वह पत्र नहीं मिला है। व्हाइट हाउस के वकील विल शार्फ ने पत्र में सांसदों से सांविधानिक सीमाओं के भीतर जांच करने की अपेक्षा की।

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 12, 2026, 01:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



वर्ल्ड अपडेट्स: ट्रंप बोले- ईरान से जंग US ने शुरू नहीं की; कांग्रेस अक्ष्यक्ष को व्हाइट हाउस की चेतावनी #World #International #VaranasiLiveNews