अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां: पश्चिम एशिया के हाल पर डोभाल, ईरानी समकक्ष की वार्ता; यूक्रेन में रूस की भीषण बमबारी
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को फोन पर ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई से पश्चिम एशिया में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रेजाई और डोभाल ने क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल की घटनाओं तथा दोनों देशों के आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। माना जा रहा है कि बातचीत में सऊदी अरब पर हुए हालिया हमलों पर भी चर्चा हुई है। भारत ने रविवार को सऊदी अरब के रियाद स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए बड़े हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में एक भारतीय समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए। नई दिल्ली ने कहा कि खाड़ी देश में आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर बार-बार होने वाले हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। डोभाल और रेजाई के बीच हुई बातचीत पर भारत की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यूक्रेन में रिहायशी इमारत पर रूस का हमला, एक की मौत, 11 घायल यूक्रेन की राजधानी कीव के उपनगर में सोमवार शाम 25 मंजिला रिहायशी इमारत पर रूसी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। शहर के सैन्य प्रशासन और मेयर विताली क्लित्स्को ने बताया कि घायलों में से तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में इमारत के कुछ हिस्सों में आग लगी दिखाई दी। यूक्रेन पर जारी हमलों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
#World #International #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 13, 2026, 04:02 IST
अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां: पश्चिम एशिया के हाल पर डोभाल, ईरानी समकक्ष की वार्ता; यूक्रेन में रूस की भीषण बमबारी #World #International #VaranasiLiveNews
