फ्रांस: स्मार्ट फ्रिज हैक कर 50 डिग्री तक बढ़ाया तापमान, स्टोर्स में लगी आग; कैसे हुआ इतना बड़ा नुकसान?

फ्रांस सहित पूरे यूरोप के खाद्य संकट और सुरक्षा तंत्र को हिलाकर रख देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैकर्स ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर हमले को अंजाम देते हुए फ्रांस के कई प्रमुख सुपरमार्केट्स के इंटरनेट-कनेक्टेड रेफ्रिजरेटर्स और फ्रीजर्स को हैक कर लिया। हैकर्स ने रातभर के लिए इनका तापमान बढ़ाकर 50 डिग्री सेल्सियस कर दिया, जिससे कई स्टोर्स में आग लग गई और लाखों रुपये का खाना सड़ गया। पेरिस अभियोजक कार्यालय ने इसे पूरे फ्रांस में खाद्य खुदरा विक्रेताओं को निशाना बनाने वाला एक "बड़े पैमाने का" हमला करार दिया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी (एनएसएसआई) को इसकी तुरंत जांच करने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें:पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच आतंकवाद पर फिर बढ़ा विवाद: इशाक डार ने तालिबान को चेताया; आगे क्या होगा दिग्गज रिटेलर कंपनी भी शिकार साइबर इंटेलिजेंस फर्म 'सेकोइया' के मुताबिक, डिजिटल हमले की चपेट में फ्रांस ही नहीं, बल्कि स्पेन, पुर्तगाल, पोलैंड, जर्मनी और बेल्जियम भी आए हैं। फ्रांस की दिग्गज रिटेलर कंपनी इंटरमार्श ने बताया कि उनके लगभग 150 स्टोर्स में लगातार 6 घंटे तक फ्रिज उबलते रहे, जिसके बाद स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सारा खाना कचरे में फेंकना पड़ा। पेरिस की सड़कों पर टूटे हुए डिब्बों से पिघली हुई आइसक्रीम बहती देखी गई।

#World #International #France #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 13, 2026, 04:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फ्रांस: स्मार्ट फ्रिज हैक कर 50 डिग्री तक बढ़ाया तापमान, स्टोर्स में लगी आग; कैसे हुआ इतना बड़ा नुकसान? #World #International #France #VaranasiLiveNews