वर्ल्ड अपडेट्स: कॉप-31 में भारत ने दुनिया को दिया साइकिल चलाने का संदेश; बहरीन में ईरान का मिसाइल हमला

जलवायु सम्मेलन कॉप-31 में भारत ने पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए साइकिल चलाने को बढ़ावा देने की अपील की। खेल मंत्रालय के फिट इंडिया अभियान ने संडेज ऑन साइकिल पहल को सम्मेलन में पेश किया। इसके तहत 22 दिसंबर 2024 से हर रविवार सामुदायिक साइकिल राइड आयोजित की जा रही है। अब तक देशभर में 30 हजार से अधिक स्थानों पर करीब 37 लाख लोग इससे जुड़ चुके हैं। सम्मेलन में भारत ने सभी देशों, शहरों और सहयोगी संस्थाओं से अगले एक साल में कम से कम एक सामुदायिक साइकिल राइड आयोजित करने का आग्रह किया। अंताल्या में तुर्किये साइकिलिंग महासंघ के साथ विशेष राइड भी निकाली गई। भारत में इस पहल का 100वां आयोजन 29 नवंबर को होगा। ईरान का दावा- बहरीन में अमेरिकी रडार को निशाना बनाया,बहरीन ने कहा- ईरान के कई मिसाइल हमले किए नाकाम ईरान ने रविवार को खाड़ी देश बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हवाई हमला करने का दावा किया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने कहा कि यह हमला अमेरिका की शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों के जवाब में किया गया। वहीं, बहरीन ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान के कई हवाई हमलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नाकाम कर दिया।ईरान के सरकारी टीवी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, आईआरजीसी ने बहरीन के अल-रिफा हेलिकॉप्टर ठिकाने पर अमेरिकी वायु रक्षा रडार को निशाना बनाकर छह ड्रोन भेजे। हालांकि, अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकाने पर हुए इस हमले की तत्काल पुष्टि नहीं की। इस बीच, बहरीन की सेना ने ईरान पर उसके खिलाफ लगातार शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। सितंबर के बाद पहली बार बहरीन की वायु रक्षा प्रणाली ने ईरानी हवाई हमलों को रोकने का दावा किया है। इससे पहले ईरान के संभावित हवाई हमलों को लेकर दो बार चेतावनी जारी की गई और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया।

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 03:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



वर्ल्ड अपडेट्स: कॉप-31 में भारत ने दुनिया को दिया साइकिल चलाने का संदेश; बहरीन में ईरान का मिसाइल हमला #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews