सोमनाथ के इतिहास में दर्ज बलिदानों को किया याद: मोरारी बापू बोले- यहां रक्ताभिषेक भी हुआ, विरक्ताभिषेक भी
मोरारी बापू के सानिध्य में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने निकली भारत स्वस्तिक यात्रा दूसरे दिन सोमनाथ पहुंची। सोमनाथ में बापू ने मंदिर के इतिहास और उसके पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ में रक्ताभिषेक भी हुआ है और विरक्ताभिषेक भी। इस पावन अवसर पर उन असंख्य लोगों का स्मरण करता हूं, जिन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण और उसकी गौरवशाली प्रतिष्ठा को फिर स्थापित करने के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। आस्था और संघर्ष की कहानी है सोमनाथ बापू ने सोमनाथ में सोम शब्द के अलग-अलग अर्थों की आध्यात्मिक व्याख्या भी की। उन्होंने कहा कि सोम का अर्थ चंद्रमा, राम नाम, सोमनाथ यानी स्वयं महादेव और मन भी है। व्यासपीठ की दृष्टि से ये चारों अर्थ मिलकर स्वस्तिक का स्वरूप बनाते हैं और सभी मंगलकारी एवं कल्याणकारी हैं। दो विशेष ट्रेनों में एक हजार श्रद्धालु संतकृपा सनातन संस्थान की ओर से आयोजित इस यात्रा में करीब एक हजार श्रद्धालु दो विशेष ट्रेनों कैलाश भारत गौरव और चित्रकूट भारत गौरव से बापू के साथ चल रहे हैं। यात्रा का ये चरण द्वारका से जगन्नाथ पुरी तक का है।
#IndiaNews #International #MorariBapu #SomnathTemple #BharatSwastikYatra #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 05:27 IST
सोमनाथ के इतिहास में दर्ज बलिदानों को किया याद: मोरारी बापू बोले- यहां रक्ताभिषेक भी हुआ, विरक्ताभिषेक भी #IndiaNews #International #MorariBapu #SomnathTemple #BharatSwastikYatra #VaranasiLiveNews
