World: अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन; सूडान में अर्धसैनिक समूह के हमले में 24 लोग मारे गए

अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) और संघीय आव्रजन प्रवर्तन कार्रवाइयों के खिलाफ अमेरिका में विरोध उग्र होता जा रहा है। लोग आईसीई एजेंटों के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों में चल रहे प्रदर्शनों में लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर आव्रजन कार्रवाइयों के दौरान संघीय एजेंट मानवीय मूल्यों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को मिनेसोटा राज्य के सेंट पॉल में मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज के आवास के बाहर लोगों ने व्यापक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां व पोस्टर बैनर लेकर आईसीई एजेंटों के खिलाफ नारे लगाए और विरोध जताया। पिछले दिनों एजेंटों की गोली से एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गई थी। इसके बाद से पूरे देश में प्रदर्शन उग्र रूप से जारी हैं।

#World #International #WorldUpdates #GlobalNews #Us #Protest #ImmigrationCrackdown #Sudan #ParamilitaryAttack #Death #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 02:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World: अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन; सूडान में अर्धसैनिक समूह के हमले में 24 लोग मारे गए #World #International #WorldUpdates #GlobalNews #Us #Protest #ImmigrationCrackdown #Sudan #ParamilitaryAttack #Death #VaranasiLiveNews