पेरू में घात लगाकर भारतीय से लूट: नकाबपोश 10 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गहने लूटे; सीसीटीवी में क्या दिखा?
पेरू में एक भारतीय व्यक्ति और एक पेरूवियन महिला पर जानलेवा हमला हुआ। बंदूक लिए नकाबपोश लुटेरों के एक समूह ने हाईवे के बीचों-बीच उनकी गाड़ी को रोककर गहनों से भरे पैकेट लूट लिए। यह घटना पेरू की राजधानी लीमा के पास कैलाओ में हुई। इस हमले के दौरान 30 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई गईं। अधिकारियों के मुताबिक, अपराधियों ने गाड़ी का पीछा किया था और फिर उसे रोककर दिन-दहाड़े इस लूट को अंजाम दिया। कब हुई घटना 'एल कॉमर्सियो' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। उस समय पीड़ित - भारतीय नागरिक विजय पगरानी इजा और 35 वर्षीय पेरूवियन नागरिक मारी नताली मिरांडा एस्पिनोजा - जॉर्ज चावेज इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहे थे। विजय और मारी दोनों को सैन मिगुएल स्थित सैन जुडास टैडियो क्लिनिक ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है और वे खतरे से बाहर हैं। वीडियो फुटेज में क्या दिखा पास की एक इमारत से रिकॉर्ड किए गए इस घटना के खौफनाक वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि बंदूकधारी गाड़ी को घेर लेते हैं और खिड़कियों पर गोलियां चलाते हैं। बताया जा रहा है कि लुटेरों ने गाड़ी में सवार एक व्यक्ति (संभवतः विजय) को जबरन बाहर खींचा और फुटपाथ पर छोड़ दिया। इसके बाद, वे गहनों से भरे पैकेट वाले ब्रीफकेस लेकर अपनी गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। हमले में कितने लोग शामिल थे कैलाओ पुलिस क्षेत्र के प्रमुख, जनरल ओल्गर बेनाविडेस ने पुष्टि की कि यह लूट और मारपीट का मामला है। इस लूट में लगभग दस अपराधी शामिल थे, जिन्होंने पीड़ितों का रास्ता रोकने और वहां से भागने के लिए तीन वैन और अन्य वाहनों का इस्तेमाल किया। राष्ट्रीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए जांच चल रही है। पुल के पास कुछ मोबाइल फोन भी पड़े मिले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये फोन पीड़ितों के हैं या अपराधियों के। क्या गाड़ी का कोई आपराधिका रिकॉर्ड हथियारबंद हमले में इस्तेमाल की गई, B6H-624 लाइसेंस प्लेट वाली ग्रे रंग की गाड़ी का संबंध अन्य अपराधों से भी रहा है। इस गाड़ी का आपराधिक रिकॉर्ड है। इसमें 2011 में हुई एक टक्कर (जिसमें संपत्ति का नुकसान हुआ था), 2024 में हत्या की कोशिश, और हथियारों व विस्फोटकों के निर्माण और आपूर्ति जैसे मामले शामिल हैं।
#World #International #Peru #Indian #Robbed #CctvFootage #Jewelry #OpenFire #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 07:17 IST
पेरू में घात लगाकर भारतीय से लूट: नकाबपोश 10 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, गहने लूटे; सीसीटीवी में क्या दिखा? #World #International #Peru #Indian #Robbed #CctvFootage #Jewelry #OpenFire #VaranasiLiveNews
