World Updates: नेपाल की नदी में दो भारतीय किशोर लापता; लंदन में यहूदी समुदाय की चार एंबुलेंस में लगाई गई आग

नेपाल के पालपा जिले में रविवार को एक नदी में तैरते समय भारत के दो किशोर कथित तौर पर बह गए। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के रहने वाले 17 वर्षीय फरान अंसारी और अमन अंसारी तिनाऊ नदी में तैरते समय लापता हो गए। सरकारी दैनिक गोरखापत्र ने पालपा जिला पुलिस सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। ये दोनों किशोर भारत से आए सात युवकों के एक समूह का हिस्सा थे, जो तानसेन नगरपालिका के तिनाऊ नदी तट पर आए थे। जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी होम प्रकाश चौधरी ने बताया कि उनमें से दो नदी के बहाव में बह गए। तलाशी अभियान शुरू किया गया लेकिन रविवार शाम तक कोई नहीं मिला।यह नदी नेपाल और भारत के तैराकों के बीच प्रसिद्ध है और कई लोग यहां मनोरंजन के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस नदी में इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। लंदन में यहूदी समुदाय की चार एंबुलेंस में लगाई गई आग लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में सोमवार तड़के यहूदी समुदाय की चार एंबुलेंस में आग लगा दी गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस आगजनी को यहूदी विरोधी नफरती अपराध (एंटी-सेमिटिक हेट क्राइम) करार दिया है। मामले में लंदन फायर ब्रिगेड ने हाईफील्ड रोड पर आग लगने की सूचना पुलिस को दी थी। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो 'हत्जला' (Hatzalah) सेवा की चार एंबुलेंस जल रही थीं। एंबुलेंस में रखे गैस सिलेंडरों की वजह से धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं। सुरक्षा के लिहाज से पास के घरों को खाली करा लिया गया और सड़कों को बंद कर दिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने सभी आग बुझा दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस तीन संदिग्धों की तलाश कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस अधीक्षक सारा जैक्सन ने कहा कि इस घटना से समुदाय में काफी डर और चिंता है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जरूरी पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ताकि लोगों में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

#World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 00:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Updates: नेपाल की नदी में दो भारतीय किशोर लापता; लंदन में यहूदी समुदाय की चार एंबुलेंस में लगाई गई आग #World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #VaranasiLiveNews