Aligarh News: राष्ट्र के लिए शीश देने में भी महिलाएं पीछे नहीं
राष्ट्र निर्माण और इसकी संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने में महिलाओं की भूमिका हमेशा से सर्वोपरि रही है। इतिहास गवाह है कि देश की आन-बान और शान के लिए हमारी वीरांगनाएं शीश देने से भी कभी पीछे नहीं हटीं।यह विचार राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुलभा देशपांडे ने व्यक्त किए। वह शनिवार शाम सिंघारपुर स्थित सीवी गुप्ता विद्यापीठ में समिति के प्रवेश प्रबोध समिति वर्ग के 15 दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात चिकित्सक डॉ. दिव्या चौधरी ने की। मुख्य वक्ता सुलभा देशपांडे ने कहा कि समिति की स्थापना का मूल उद्देश्य ही महिलाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है। हमारे सामने पन्ना धाय, रानी हांडा और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं का आदर्श है। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत कार्यवाहिका ललिता गुप्ता, अध्यक्षा डॉ. दिव्या चौधरी, वर्गाधिकारी डॉ. अंजू सूद और वर्गाधिकारी रेवा लक्ष्मी, प्रांत सह कार्यवाहिका डॉ. निशा शर्मा ने सभी का आभार जताया। प्रतिमा सारस्वत ने वर्ग प्रस्तावना रखी तथा डॉ. सुलक्षणा शर्मा ने मंच परिचय कराया। मुख्य शिक्षिका की भूमिका में रति, सह मुख्य शिक्षिका कंचन और आरती रहीं।
#AligarhNewsRSSProgramme #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 02:22 IST
Aligarh News: राष्ट्र के लिए शीश देने में भी महिलाएं पीछे नहीं #AligarhNewsRSSProgramme #VaranasiLiveNews
