यूपी: अर्धनग्न होकर घूमती थी पत्नी, बेटी बात नहीं सुनती थी, इसलिए मार डाला; दोस्तों के साथ मिलकर साफ किया खून
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर परेशान 70 वर्षीय रामचीज गुप्ता ने अपनी पत्नी मान्ती देवी और दृष्टिबाधित बेटी गौरी की हत्या की साजिश रची थी। इसमें गांव के ही चंदन यादव और दिनेश गुप्ता को शामिल किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का दाव और घटना के समय पहने गए खून लगे कपड़े बरामद किए हैं। सराय भारती के मुस्तफाबाद गांव में 17 सितंबर की रात में रामचीज के घर में मां मानती देवी (65) वर्ष व 30 मीटर दूर धान के खेत में दिव्यांग बेटी गौरी (24) वर्ष का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरुआती जांच में दोनों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई गई थी। घटनास्थल पर घर के अंदर खून के निशान धोए जाने की बात भी सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच तेज कर दी थी।
#CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 15:58 IST
यूपी: अर्धनग्न होकर घूमती थी पत्नी, बेटी बात नहीं सुनती थी, इसलिए मार डाला; दोस्तों के साथ मिलकर साफ किया खून #CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews
