T20 WC: 'पुरानी ताकतों को हजम नहीं हो रहा', गावस्कर ने नासिर हुसैन को क्यों लताड़ा? सूर्यवंशी का दिया उदाहरण
टी20 विश्वकप से पहले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा आखिरकार सोमवार को समाप्त हो गया। पाकिस्तानी सरकार ने पीसीबी और पाकिस्तान टीम से भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में खेलने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले एक फरवरी को पाकिस्तानी सरकार ने बांग्लादेश के समर्थन में ड्रामा करते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कारण करने का एलान किया था। नौ दिन के ड्रामे के बाद और आईसीसी के चाबुक के बाद पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। जब पाकिस्तान का यह ड्रामा शुरू हुआ था, तो कुछ क्रिकेट पंडितों ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को अपना समर्थन दिखाया था और भारत पर सवाल उठाए थे। इनमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन भी शामिल हैं। अब भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने उन्हें करार जवाब देते हुए लताड़ा है। गावस्कर का कहना है कि पुरानी ताकतों को भारत का दम देखना पच नहीं रहा। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए नासिर हुसैन की जमकर खिंचाई की। आइए पूरा मामला जानते हैं
#CricketNews #Cricket #International #T20WorldCup2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 10:24 IST
T20 WC: 'पुरानी ताकतों को हजम नहीं हो रहा', गावस्कर ने नासिर हुसैन को क्यों लताड़ा? सूर्यवंशी का दिया उदाहरण #CricketNews #Cricket #International #T20WorldCup2026 #VaranasiLiveNews
