आईपीएल 2027: मुंबई ने बुमराह को ऑफर की थी उपकप्तानी? तेज गेंदबाज ने क्या कहकर ठुकराया रोहित के डिप्टी का पद?
मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन के लिए अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी को पांच बार चैंपियन बनाने वाले 39 साल के रोहित शर्मा को एक बार फिर कमान सौंपी गई है। हिटमैन हार्दिक पांड्या को रिप्लेस करेंगे। हार्दिक ने गुजरात से ट्रेड होने के बाद तीन सीजन इस मुंबई की कमान संभाली थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन इस दौरान बेहद खराब रहा था। इसके बाद हार्दिक को पंजाब किंग्स को ट्रेड कर दिया गया। अब रोहित मुंबई के नए कोच कीरोन पोलार्ड के साथ मुंबई को छठी बार खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। रोहित को सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा पर तरजीह दी गई और कमान सौंपी गई। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी ने बुमराह को उपकप्तानी की पेशकश की थी। हालांकि, बुमराह ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
#CricketNews #Cricket #International #Ipl2027 #JaspritBumrah #MumbaiIndians #RohitSharma #MiCaptain #BumrahViceCaptain #HardikPandya #MiLeadership #IplNews #2027OdiWorldCup #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 01:45 IST
आईपीएल 2027: मुंबई ने बुमराह को ऑफर की थी उपकप्तानी? तेज गेंदबाज ने क्या कहकर ठुकराया रोहित के डिप्टी का पद? #CricketNews #Cricket #International #Ipl2027 #JaspritBumrah #MumbaiIndians #RohitSharma #MiCaptain #BumrahViceCaptain #HardikPandya #MiLeadership #IplNews #2027OdiWorldCup #VaranasiLiveNews
