आईपीएल 2027: रोहित के दोबारा मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने पर क्या बोले सूर्यकुमार? पोस्ट कर कही दिल की बात

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंप दी है। शुक्रवार को फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर रोहित को आगामी सीजन के लिए कप्तान घोषित किया। इसके साथ ही पिछले कई महीनों से चल रही कप्तानी को लेकर अटकलों पर भी विराम लग गया है। रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की जगह टीम की कमान संभालेंगे। हार्दिक अब पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। रोहित को कप्तान बनाए जाने के बाद टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। माना जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों में से किसी एक को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है। सूर्यकुमार खुद टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अनुभवी रोहित शर्मा पर भरोसा जताया।

#CricketNews #National #RohitSharmaMiCaptain #Ipl2027 #SuryakumarYadavReaction #MumbaiIndiansCaptain2027 #RohitSharmaNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 07:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आईपीएल 2027: रोहित के दोबारा मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने पर क्या बोले सूर्यकुमार? पोस्ट कर कही दिल की बात #CricketNews #National #RohitSharmaMiCaptain #Ipl2027 #SuryakumarYadavReaction #MumbaiIndiansCaptain2027 #RohitSharmaNews #VaranasiLiveNews