West Bengal Re-Poll Live: डायमंड हार्बर में EVM खराब, एक घंटे तक रुकी वोटिंग; सुबह 9 बजे तक 16.23% हुआ मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कुछ बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम सीटों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लोग शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंच रहे हैं। सुरक्षा और इंतजाम कितने सख्त हैं प्रशासन ने इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। हर बूथ पर केंद्रीय बल और पुलिस की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें दिख रही हैं, लेकिन व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि हर वोट की अहमियत है और निष्पक्ष चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता है। मतदाता भी इस बार अधिक सतर्क और जागरूक नजर आ रहे हैं। क्या है दोबारा मतदान की वजह चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई शिकायतें मिलने के बाद यह बड़ा फैसला लिया था। आयोग को वोट में गड़बड़ी और छेड़छाड़ की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद जांच के आधार पर 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया गया। इनमें 11 बूथ मगरहाट पश्चिम और 4 बूथ डायमंड हार्बर में शामिल हैं। आयोग का कहना है कि मतदाताओं को सही तरीके से वोट देने का मौका मिलना जरूरी है। टीएमसी ने चुनाव आयोग पर लगाया ये आरोप भाजपा ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया और कहा कि और भी बूथों पर पुनर्मतदान होना चाहिए। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह राज्य को बदनाम करने की साजिश कर रही है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने पहले आरोप लगाया था कि कई जगहों पर मतदाताओं को रोका गया। वहीं मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार सख्ती के कारण लोग बिना डर के वोट डाल पाए हैं और बंगाल में बड़ा बदलाव आने वाला है। क्या हैं चुनाव आयोग का निर्देश चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि जहां भी गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई होगी। आयोग ने निर्देश दिया है कि मतदान वाले इलाकों में व्यापक घोषणा की जाए और उम्मीदवारों को हर जानकारी दी जाए। आयोग का उद्देश्य साफ है कि हर वोट सही तरीके से गिना जाए और लोकतंत्र मजबूत हो।
#IndiaNews #Election #National #WestBengal #Repolling #Elections #Voting #Security #Politics #LiveUpdates #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 07:02 IST
West Bengal Re-Poll Live: डायमंड हार्बर में EVM खराब, एक घंटे तक रुकी वोटिंग; सुबह 9 बजे तक 16.23% हुआ मतदान #IndiaNews #Election #National #WestBengal #Repolling #Elections #Voting #Security #Politics #LiveUpdates #VaranasiLiveNews
