West Asia Tension LIVE: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर दी जानकारी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश की, तो अमेरिकी सेना इसका कड़ा जवाब देगी। वाशिंगटन डीसी में एक मीडिया वार्ता के दौरान वेंस ने कहा, अगर ईरान इस जलमार्ग को बंद करने की कोशिश करता है, तो अमेरिकी सेना की तरफ से जवाबी कार्रवाई होगी। यही तय हुआ है। उन्होंने आगे कहा, हमारा सीधा सा समझौता यह था कि अगर आप जहाजों पर हमला करना बंद कर देंगे, तो हम अपनी नाकेबंदी हटा लेंगे। लेकिन अगर आप जहाजों पर हमला करेंगे, तो हम भी पलटवार करेंगे। वेंस ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के पास दो ही रास्ते हैं। वह या तो इस समझौते को माने, या फिर वही भुगते जो पिछली रात हुआ था। उन्होंने साफ किया कि जब तक ईरान इस समुद्री रास्ते को नहीं खोलता और जहाजों पर हमला करना बंद नहीं करता, तब तक अमेरिकी कार्रवाई जारी रहेगी।

#World #International #WestAsiaTension #IranUsWar #HormuzStrait #CentcomStrikes #Irgc #Tehran #Trump #WestAsiaWar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 01:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Tension LIVE: अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर दी जानकारी #World #International #WestAsiaTension #IranUsWar #HormuzStrait #CentcomStrikes #Irgc #Tehran #Trump #WestAsiaWar #VaranasiLiveNews