West Asia LIVE: ईरान का तेल टैंकरों पर हमला, अमेरिका ने किया पलटवार, तेल की कीमत 84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने सोशल प्लेटफॉर्म मीडिया एक्स पर बताया है कि कमांडर इन चीफ के निर्देश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) बल 14 जुलाई को शाम 4 बजे (अमेरिका के समय अनुसार) से ईरानी बंदरगाहों पर समुद्री नाकेबंदी फिर से शुरू करेंगे। यह नाकेबंदी ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आने-जाने वाले जहाजों पर लागू होगी। हालांकि, नाकेबंदी का उल्लंघन न करने वाले अन्य जहाजों को क्षेत्र से गुजरने की अनुमति होगी। इससे पहले 13 अप्रैल से 18 जून तक ऐसी नाकेबंदी की गई थी। उस दौरान अमेरिकी बलों ने 140 से अधिक जहाजों के रास्ते बदले थे, नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 जहाजों को निष्क्रिय किया था और मानवीय सहायता वाले 50 से अधिक जहाजों को जाने दिया था। फिलहाल, सभी नाविकों को ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में काम करते समय चैनल 16 पर अमेरिकी नौसेना से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई है। The United States Central Command (CENTCOM) has announced that U.S. military forces will resume their naval blockade against Iranian ports starting July 14 at 4:00 PM ET. Acting under the directive of the Commander in Chief, forces will intercept and restrict unauthorized… pic.twitter.com/zcA0OvacCq — ANI (@ANI) July 13, 2026

#World #International #WestAsiaTensionLiveUpdate #Pezeshkian #Araghchi #WestAsiaTension #IranUsWar #HormuzStrait #CentcomStrikes #Irgc #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 02:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia LIVE: ईरान का तेल टैंकरों पर हमला, अमेरिका ने किया पलटवार, तेल की कीमत 84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा #World #International #WestAsiaTensionLiveUpdate #Pezeshkian #Araghchi #WestAsiaTension #IranUsWar #HormuzStrait #CentcomStrikes #Irgc #VaranasiLiveNews