New US Passport: 'स्वागत है, लेकिन अच्छे से रहना!' स्लोगन के साथ ट्रंप ने दिखाया नए अमेरिकी पासपोर्ट का डिजाइन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर जारी किए जाने वाले एक विशेष स्मारक (कॉमेमोरेटिव) अमेरिकी पासपोर्ट का नया डिजाइन जारी किया है। इस सीमित संस्करण (लिमिटेड एडिशन) के पासपोर्ट में ट्रंप की तस्वीर भी शामिल की गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इसका नमूना साझा करते हुए लिखा, 'अमेरिका के नए पासपोर्ट में लिखा है- स्वागत है, लेकिन अच्छा व्यवहार करें'। यह भी पढ़ें- यूरोप में रिकॉर्डतोड़ हीटवेव: तेजी से बदल रही महाद्वीप की जलवायु, बदले मौसम पर वैज्ञानिकों ने क्या कहा पासपोर्ट के पन्ने पर ट्रंप की फोटो जारी किए गए डिजाइन में पासपोर्ट के एक पन्ने पर राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर दिखाई गई है। तस्वीर के पीछे अमेरिका की ऐतिहासिक स्वतंत्रता घोषणा का पाठ दिया गया है और नीचे ट्रंप के हस्ताक्षर भी उभरे हुए हैं। सामने वाले पन्ने पर प्रसिद्ध चित्रकार जॉन ट्रंबुल की मशहूर पेंटिंग 'द डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस' छपी है। बताया गया है कि ट्रंप की यह तस्वीर स्मिथसोनियन नेशनल पोर्ट्रेट गैलरी में लगी उनकी आधिकारिक तस्वीर से प्रेरित है। इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने इस साल जो प्रारंभिक डिजाइन जारी किया था, उसमें ट्रंप की अलग तस्वीर इस्तेमाल की गई थी। बाद में व्हाइट हाउस ने भी यही डिजाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, 'अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नया अमेरिकी पासपोर्ट'। अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर खास पासपोर्ट इस विशेष पासपोर्ट की घोषणा पहली बार अप्रैल में अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के राष्ट्रीय समारोहों के तहत की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, इस पासपोर्ट में आगे, पीछे और अंदर के कवर पर विशेष कलाकृतियां और बेहतर गुणवत्ता वाली तस्वीरें दी गई हैं। किसे मिलेगा ये खास पासपोर्ट अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि यह सीमित संस्करण सबसे पहले वॉशिंगटन पासपोर्ट एजेंसी से पासपोर्ट का नवीनीकरण (रिन्यूअल) कराने वाले लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने वाले या अन्य पासपोर्ट केंद्रों से आवेदन करने वालों को फिलहाल मौजूदा डिजाइन वाला पासपोर्ट ही मिलेगा। यह भी पढ़ें- अमेरिका: अदाणी का मामला बंद करने से अमेरिकी कोर्ट ने किया इनकार, न्याय विभाग से मांगा जवाब मौजूदा अमेरिकी पासपोर्ट पर अभी क्या है वर्तमान अमेरिकी पासपोर्ट के अंदरूनी कवर पर फ्रांसिस स्कॉट की से जुड़ी कलाकृति और अमेरिकी राष्ट्रगान की पंक्तियां छपी होती हैं। नए स्मारक संस्करण में इसकी जगह अमेरिका की आजादी और 250 वर्षों के इतिहास को दर्शाने वाली नई कलाकृतियां शामिल की गई हैं।

#World #International #DonaldTrumpPassport #America250Anniversary #TruthSocialPost #LimitedEditionPassport #UsPassportDesign #FrancisScottKey #DeclarationIndependence #WhiteHouseAnnouncement #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 03:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




New US Passport: 'स्वागत है, लेकिन अच्छे से रहना!' स्लोगन के साथ ट्रंप ने दिखाया नए अमेरिकी पासपोर्ट का डिजाइन #World #International #DonaldTrumpPassport #America250Anniversary #TruthSocialPost #LimitedEditionPassport #UsPassportDesign #FrancisScottKey #DeclarationIndependence #WhiteHouseAnnouncement #VaranasiLiveNews