सलाखों का दीवाना : जेल देखने का ऐसा शौक, पत्नी को दिखाया तमंचा, खुद पहुंचा चौकी, बोला- अब मुझे भेज दो अंदर

इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर निवासी ट्रैक्टर चालक जेल को भीतर से देखना चाहता था। अपनी इच्छा पूरी करने के लिए उसने तीन दिन पहले अपनी पत्नी को तमंचा दिखाकर धमकाया। इसके बाद खुद ही तमंचा व कारतूस लेकर चौकी पहुंच गया। मंगलवार को जब पुलिस उसे मेडिकल के लिए अस्पताल लाई तो उसने अपनी इच्छा का खुलासा किया। जांच के बाद पुलिस ने भी उसकी इच्छा पूरी करते हुए उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Etawah #EtawahNews #EtawahCrimeNews #PassionForPrison #EtawahCentralJail #StrangeCrime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 02:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सलाखों का दीवाना : जेल देखने का ऐसा शौक, पत्नी को दिखाया तमंचा, खुद पहुंचा चौकी, बोला- अब मुझे भेज दो अंदर #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Etawah #EtawahNews #EtawahCrimeNews #PassionForPrison #EtawahCentralJail #StrangeCrime #VaranasiLiveNews