Aligarh News: तपा रहा वायरल बुखार, उल्टी-दस्त बना रहे कमजोर
बदलते मौसम में वायरल बुखार तो मरीजों को तपा ही रहा है, पेट दर्द व उल्टी-दस्त की भी शिकायत हो रही है। मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना करीब 400 मरीज पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें कई को दर्द से तत्काल राहत देने के लिए इंजेक्शन लगाना पड़ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तेज दर्द से परेशान मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद जरूरत के अनुसार दवाएं दी जा रही हैं। कई मरीजों को इंजेक्शन देने के बाद ही तत्काल राहत मिल पा रही है। चिकित्सकों के अनुसार दूषित पानी और अस्वच्छ खानपान से पेट संबंधी संक्रमण और उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ सकती है। पुराने शहर के कई इलाकों में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ, दूषित पानी और साफ-सफाई की कमी लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। केस-1: अचानक उठा पेट में दर्द सुबह अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। दर्द इतना ज्यादा था कि काम करना मुश्किल हो गया। परिजन मुझे मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आए। यहां इंजेक्शन लगने के बाद कुछ राहत मिली।-नूर, जयगंजकेस-2: पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्तपेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त भी हो रहे थे। घर पर दवा लेने से आराम नहीं मिला तो अस्पताल आना पड़ा। इमरजेंसी में इलाज के बाद अब कुछ राहत महसूस हो रही है।-शारिक, ऊपरकोट वर्जन वायरल बुखार के मरीज भी कम नहीं पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के करीब 400 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव और दूषित खानपान के बीच अस्पताल में मरीजों की भीड़ बनी हुई है। लोगों को साफ पानी पीने, ताजा और स्वच्छ भोजन करने और खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। -डाॅ. जगवीर वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल
#AligarhNewshealthNewsviralFever #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 02:49 IST
Aligarh News: तपा रहा वायरल बुखार, उल्टी-दस्त बना रहे कमजोर #AligarhNewshealthNewsviralFever #VaranasiLiveNews
