किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल; VIDEO
लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर में किराए के मकान में रहने वाले मूल रूप से सासाराम बिहार के रहने वाले दीपक कुमार की शिकायत पर उनकी सात वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी करने वाले युवक को पुलिस ने गिफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक की पहचान किशन यादव शिवराज नगर कॉलोनी छित्तूपुर के रहने वाले के रूप में हुई। आरोप है कि उनकी बेटी सुबह स्कूल जाने के लिए घर के बाहर बस पकड़ने के लिए निकली थी। बारिश के कारण बस आने में देर हो गई। उसी दौरान आरोपी उसके पास पहुच कर गंदी गंदी बातें करते हुए जहाँ तहां छूने लगा। इस कारण किशोरी भाग के घर के तरफ आ गई। इसी दौरान युवक बगल के झाड़ी में छुप गया। थोड़े देर बाद बस के आने पर जब युवती वापस आई तो अचानक से युवक झाड़ी में से बाहर आकर उसका हाथ पकड़कर खिंचने लगा। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक की गिफ्तारी कर युवक को जेल भेज दिया है।
किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल; VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:17 IST
किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल; VIDEO #VaranasiLiveNews
