'बरेली में दंगा हुआ ही नहीं': कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अफसरों पर लगाया बड़ा आरोप, बताया भाजपा का एजेंट
बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल को सालभर होने से तीन दिन पहले बुधवार रात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अचानक सौदागरान मोहल्ला स्थित आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के घर पहुंच गए। उन्होंने मौलाना तौकीर के बेटे फरमान रजा खां से मुलाकात की। फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद तौकीर मियां के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। अजय राय ने कहा कि बरेली में दंगा हुआ ही नहीं, सरकार के इशारे पर अफसरों ने लोगों पर लाठियां भांजी थीं। अजय राय ने फरमान रजा से कहा कि इस संकट की घड़ी में कांग्रेस उनके साथ हैं। कानूनी तौर पर उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। मुलाकात के बाद जब अजय राय बाहर आए तो पत्रकारों से बात की। उन्होंने परिवार के हवाले से बताया कि जेल में तौकीर रजा खां को ऐसी तन्हाई बैरक में रखा है, जहां बड़े अपराधी रखे जाते हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में केवल न्यायपालिका से ही उनके परिवार को उम्मीद है।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #TauqeerRaza #Congress #AjayRai #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 04:17 IST
'बरेली में दंगा हुआ ही नहीं': कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अफसरों पर लगाया बड़ा आरोप, बताया भाजपा का एजेंट #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #TauqeerRaza #Congress #AjayRai #VaranasiLiveNews
