राजस्थान पंचायत चुनाव: आज सरपंच-वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी, तय होगा किस सीट पर किस वर्ग का आरक्षण

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियां अब अगले चरण में पहुंच गई हैं। पंचायतीराज संस्थाओं के आरक्षण की प्रक्रिया के तहत आज, 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसी प्रक्रिया से यह तय होगा कि किस पंचायत और वार्ड में कौन-सा आरक्षण लागू होगा। आरक्षण लॉटरी में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिला वर्ग के लिए सीटें तय की जाएंगी। लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायत चुनाव की संभावित तस्वीर भी काफी हद तक स्पष्ट हो सकेगी। सरपंच और वार्ड पंच की सीटों पर तय होगा आरक्षण आज होने वाली लॉटरी में ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच पदों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद संबंधित पंचायतों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों के लिए भी तस्वीर साफ होगी कि उनकी पंचायत या वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। दौसा में 14 पंचायत समिति क्षेत्रों के सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी। यह प्रक्रिया एसडीएम संजू मीणा की मौजूदगी में होगी। यह भी पढें-राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला:अनुकंपा नियुक्ति के बाद की दूसरी शादी, अब वेतन से सास को देना होगा चौथाई हिस्सा लॉटरी के बाद तेज होगी चुनावी हलचल आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद है। जिन सीटों पर सामान्य वर्ग के बजाय SC, ST, OBC या महिला आरक्षण लागू होगा, वहां संभावित उम्मीदवारों के समीकरण बदलेंगे। इसी तरह सामान्य सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदार भी लॉटरी के नतीजों के बाद अपनी रणनीति तय करेंगे। राजनीतिक दल भी स्थानीय स्तर पर संभावित प्रत्याशियों को लेकर समीकरण बनाने की प्रक्रिया तेज कर सकते हैं। क्यों महत्वपूर्ण है आज की लॉटरी पंचायत चुनाव में आरक्षण सीधे तौर पर यह तय करता है कि किसी सीट से किस श्रेणी का उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेगा। इसलिए लॉटरी को चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। अब तक निकाय चुनाव के बाद प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और भाजपा ने भी पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में आरक्षण लॉटरी के बाद गांवों की चुनावी राजनीति में भी हलचल बढ़ने की संभावना है।

#CityStates #Rajasthan #Jaipur #RajasthanPanchayatElections2026 #PanchayatReservationLottery #SarpanchReservation #WardPanchReservation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 04:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान पंचायत चुनाव: आज सरपंच-वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी, तय होगा किस सीट पर किस वर्ग का आरक्षण #CityStates #Rajasthan #Jaipur #RajasthanPanchayatElections2026 #PanchayatReservationLottery #SarpanchReservation #WardPanchReservation #VaranasiLiveNews