यूपीएसएसएफ की चतुर्थ वाहिनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
चतुर्थ वाहिनी यूपीएसएसएफ मुख्यालय पर 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेनानायक डॉ. राम सुरेश ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। अपने संबोधन में सेनानायक ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदानों को याद किया। सेनानायक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को नागरिकों से मधुर व्यवहार रखने की सलाह दी। उन्होंने यूपीएसएसएफ की गरिमा बनाए रखने के लिए निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने को प्रेरित किया। ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित किए गए। उन्हें प्रशस्ति पत्र और अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्टान्न वितरित किया गया।
यूपीएसएसएफ की चतुर्थ वाहिनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 11:21 IST
यूपीएसएसएफ की चतुर्थ वाहिनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस #VaranasiLiveNews
