UP: हनीमून पर दुल्हन को पीरियड आया तो भड़क गया पति, होटल में किया ये घिनौना काम; 45 दिन में टूटी युवती की शादी

शादी के बाद अंडमान निकोबार में हनीमून लेकिन वहां खुशियों के बजाय महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट और जानलेवा हमला हुआ। गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके की 28 वर्षीय महिला ने पति पर पीरियड आने से नाराज होकर होटल में लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटने तथा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, होटल कर्मचारियों के हस्तक्षेप से उसकी जान बची। बाद में शादी के महज 45वें दिन उसे ससुराल से निकाल दिया गया। महिला की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद शनिवार रात नौ बजे रामगढ़ताल थाने में दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

#CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 16, 2026, 11:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: हनीमून पर दुल्हन को पीरियड आया तो भड़क गया पति, होटल में किया ये घिनौना काम; 45 दिन में टूटी युवती की शादी #CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurPolice #VaranasiLiveNews