VIDEO: विकास भवन में 'मुख्यमंत्री गो संवर्धन योजना' के तहत ई-लॉटरी का आयोजन
लखनऊ इंदिरा नगर ए-ब्लॉक स्थित विकास भवन में 'मुख्यमंत्री गो संवर्धन योजना' के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लॉटरी का सफल आयोजन किया गया। इस पूरी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जिला समन्वय/उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार तथा जिला विकास अधिकारी (DDO) आलोक दत्त उपाध्याय विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में ई-लॉटरी के जरिए लाभार्थियों का चयन किया गया।
VIDEO: विकास भवन में 'मुख्यमंत्री गो संवर्धन योजना' के तहत ई-लॉटरी का आयोजन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 12:45 IST
VIDEO: विकास भवन में 'मुख्यमंत्री गो संवर्धन योजना' के तहत ई-लॉटरी का आयोजन #VaranasiLiveNews
