मोहाली में गमाडा दफ्तर के बाहर आप का जबरदस्त हंगामा, इमारत पर पथराव

मोहाली में गमाडा कार्यालय में चल रही ईडी की कार्रवाई के तीसरे दिन आम आदमी पार्टी के समर्थकों और प्रतिनिधियों ने गमाडा कार्यालय का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया। इस दाैरान इमारत पर पत्थर फेंके गए और अधिकारियों की गाड़ियों के टायरों की हवा निकाल दी गई। गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दि गए। बड़ी संख्या में आप समर्थक गमाडा कार्यालय के बाहर जुटे और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप समर्थक हाथों में बैनर लेकर पहुंचे जिस पर लिखा था 'जब-जब मोदी डरता है, ईडी को आगे करता है'।

मोहाली में गमाडा दफ्तर के बाहर आप का जबरदस्त हंगामा, इमारत पर पथराव #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 09:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मोहाली में गमाडा दफ्तर के बाहर आप का जबरदस्त हंगामा, इमारत पर पथराव #VaranasiLiveNews