पितृपक्ष में होगा हाईटेक तर्पण: एनआरआई घर बैठे कराएंगे पितरों का श्राद्ध, 5100 से 51000 रुपये तक के पैकेज
काशी में पितरों का तर्पण अब डिजिटल हो रहा है। हाथ में कुश, तिल और गंगाजल के साथ अब कर्मकांडी ट्राइपॉड और स्मार्टफोन के माध्यम से ई-तर्पण करा रहे हैं। विदेश में बैठे अप्रवासी भारतीय (एनआरआई), जो व्यस्तता या वीजे की अड़चनों के चलते यहां नहीं आ पा रहे हैं, अब घर बैठे विदेश से ही वीडियो कॉल पर पूर्वजों का तर्पण कराएंगे। पितृपक्ष के मौके पर काशी के कर्मकांडी ब्राह्राण ई-पिंडदान के लिए बाकायदा 5,100 रूपये से लेकर 51,000 रुपपये तक ले रहे हैं। इसके अलावा हजारों लोग ऑनलाइन एप से भी पिंडदान करा रहे हैं। तर्पण कराने वालों ने इसके लिए अलग-अलग पैकेज लिए हैं। अमेरिका, जापान, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, स्पेन में रहने वाले एनआरआई अभी से ही ब्राह्मणों के संपर्क में हैं।
#CityStates #Varanasi #Mau #Azamgarh #Bhadohi #Ballia #Mirzapur #Jaunpur #Ghazipur #Sonebhadra #Chandauli #VaranasiNews #PitruPaksha2026 #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 09:49 IST
पितृपक्ष में होगा हाईटेक तर्पण: एनआरआई घर बैठे कराएंगे पितरों का श्राद्ध, 5100 से 51000 रुपये तक के पैकेज #CityStates #Varanasi #Mau #Azamgarh #Bhadohi #Ballia #Mirzapur #Jaunpur #Ghazipur #Sonebhadra #Chandauli #VaranasiNews #PitruPaksha2026 #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews
