VIDEO: दीपोत्सव 2026: लाल कार्पेट से सजी राम की पैड़ी, मनमोहक नजारा देख सेल्फी ले रहे लोग
दीपोत्सव 2026 को लेकर रामनगरी दुल्हन की तरह सजने लगी है। सरयू किनारे स्थित राम की पैड़ी का नजारा इस बार कुछ अलग ही है। पूरे घाट परिसर को लाल कार्पेट से सजाया गया है, जिससे राम की पैड़ी की सुंदरता और भी बढ़ गई है। लाल कालीन पर सफेद डिजाइन बने होने से यह किसी शाही महल जैसा प्रतीत हो रहा है। दूर से देखने पर ऐसा लग रहा है मानो सरयू तट पर लाल चुनर बिछा दी गई हो। तैयारियों के बीच यह मनमोहक दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। स्थानीय लोग और बाहर से आए श्रद्धालु इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग राम की पैड़ी पहुंचकर सेल्फी ले रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी राम की पैड़ी के इस नए लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रशासन द्वारा दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए दिन-रात काम कराया जा रहा है। घाटों पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग और साफ-सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। इस बार दीपोत्सव में नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है, जिसके लिए घाटों को विशेष रूप से तैयार किया गया है। लाल कार्पेट बिछाने का उद्देश्य दीयों को व्यवस्थित रूप से लगाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देना है। फिलहाल, राम की पैड़ी का यह बदला हुआ स्वरूप हर किसी को अपनी ओर खींच रहा है। शाम होते ही लाइटों की रोशनी में लाल कार्पेट की चमक और भी बढ़ जाती है।
VIDEO: दीपोत्सव 2026: लाल कार्पेट से सजी राम की पैड़ी, मनमोहक नजारा देख सेल्फी ले रहे लोग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 15:38 IST
VIDEO: दीपोत्सव 2026: लाल कार्पेट से सजी राम की पैड़ी, मनमोहक नजारा देख सेल्फी ले रहे लोग #VaranasiLiveNews
