Delhi NCR News: सीएनजी की किल्लत और सिलिंडर टेस्टिंग में देरी से परेशान ऑटो चालक

- हरियाणा ऑटो चालक संघ की मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर हुई बैठक- ऑटो चालकों को टेस्टिंग के लिए दो से तीन महीने करना पड़ रहा इंतजारफोटोअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। शहर में सीएनजी की अपर्याप्त उपलब्धता और सिलिंडर टेस्टिंग में देरी से ऑटो चालक परेशान हैं। दिवाली से पहले उनकी समस्याएं बढ़ गई हैं। इन मुद्दों पर रविवार को हरियाणा ऑटो चालक संघ ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर बैठक की।बैठक में शहर के 17 ऑटो स्टैंडों के प्रधानों ने अपनी समस्याएं रखीं। संघ के अध्यक्ष महीपाल ने इसकी अध्यक्षता की। भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा मुख्य अतिथि थे। ऑटो चालकों ने सीएनजी पंपों पर गैस की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सिलिंडर टेस्टिंग में कथित अनियमितताओं और धांधली रोकने की मांग की। चालकों का कहना था कि सीमित सेंटरों के कारण उन्हें दो से तीन महीने इंतजार करना पड़ता है।विधायक से मुलाकात की तैयारीयोगेश शर्मा ने कहा कि सीएनजी की परेशानी से ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर संकट है। उन्होंने बताया कि यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही विधायक मुकेश शर्मा से मिलेगा। वे सीएनजी और सिलिंडर टेस्टिंग से जुड़ी समस्याओं में राहत दिलाने का अनुरोध करेंगे।

#AutoDriversTroubledByCNGShortagesAndDelaysInCylinderTesting #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 15:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: सीएनजी की किल्लत और सिलिंडर टेस्टिंग में देरी से परेशान ऑटो चालक #AutoDriversTroubledByCNGShortagesAndDelaysInCylinderTesting #VaranasiLiveNews