VIDEO: मोबाइल फोन चलाने पर डांट से आहत युवती ने फंदे से लटककर दी जान

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी साबराय में मोबाइल फोन चलाने पर सोमवार सुबह परिजन की डांट से आहत होकर एक युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव गढ़ी साबराय निवासी राम खिलाड़ी की पुत्री मंसा देवी (18) को सोमवार सुबह परिजन ने मोबाइल फोन चलाने पर डांट दिया था। इसके बाद वह अपने भतीजे और भतीजी को स्कूल छोड़ने गई। घर लौटने पर परिवार के अन्य सदस्य बाहर चले गए। इसी दौरान वह कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। कुछ देर बाद उसकी भाभी आरती घर लौटी तो मंसा को फंदे से लटका देख चीख पड़ी। सूचना पर परिवार के अन्य लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फंदे से उतारकर परिजन डॉक्टर के पास ले गए, जहां जांच करने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती को मोबाइल फोन चलाने पर परिजन ने डांटा था। इसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच की जा रही है।

VIDEO: मोबाइल फोन चलाने पर डांट से आहत युवती ने फंदे से लटककर दी जान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 14:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: मोबाइल फोन चलाने पर डांट से आहत युवती ने फंदे से लटककर दी जान #VaranasiLiveNews