Video: टीजीटी-पीजीटी के 20 हजार पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग, युवा मंच का प्रदर्शन
लखनऊ के हजरतगंज में मंगलवार को युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) के करीब 20 हजार रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली के तहत भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को ज्ञापन सौंपा। बाद में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि नई नियमावली लागू होने से डिग्री और शैक्षिक अर्हताओं में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिससे करीब सात लाख प्रतियोगी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि 105 वर्षों से मान्य प्राविधिक कला अर्हता को समाप्त कर दिया गया है और पीजीटी भर्ती में बीएड अनिवार्य किए जाने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। संगठन ने सरकार से पुरानी नियमावली के तहत जल्द भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग की।
Video: टीजीटी-पीजीटी के 20 हजार पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग, युवा मंच का प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 13:33 IST
Video: टीजीटी-पीजीटी के 20 हजार पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग, युवा मंच का प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
