VIDEO: सीआईआई की ओर से 'उत्तर प्रदेश एआई टेक समिट 2026' का आयोजन

सीआईआई की ओर से आयोजित 'उत्तर प्रदेश एआई टेक समिट 2026' के दौरान यह जानकारी आलोक कुमार, प्रमुख सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, उत्तर प्रदेश सरकार ने बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार दो 'डीपटेक हब' स्थापित करने जा रही है। पहला हब नोएडा में आईआईटी कानपुर के सहयोग से और दूसरा लखनऊ में ट्रिपल आईटी, आईआईएम और एकेटीयू के सहयोग से बनेगा। राज्य सरकार ने आईटी और बिजनेस पार्क के विकास के लिए निजी साझेदारों को आमंत्रित करने हेतु निविदाएं जारी की हैं। इसके तहत लखनऊ में एचसीएल आईटी सिटी और ट्रिपल आईटी के पास भूमि चिह्नित की गई है। स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार नेशनल क्वांटम मिशन से अनुदान प्राप्त करने वाले स्टार्टअप्स को 2 करोड़ तक की मैचिंग ग्रांट देगी। साथ ही को-वर्किंग स्पेस डेवलपर्स को 40% तक ऑपरेशनल सब्सिडी दी जाएगी।

VIDEO: सीआईआई की ओर से 'उत्तर प्रदेश एआई टेक समिट 2026' का आयोजन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 12:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: सीआईआई की ओर से 'उत्तर प्रदेश एआई टेक समिट 2026' का आयोजन #VaranasiLiveNews