Video: रायबरेली में मानसून मेहरबान होने से बारिश की बूंदों ने दी राहत
रायबरेली में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। मानसून मेहरबान हुआ और झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली पर जलभराव से परेशान रहे। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। मानसून के दस्तक देने के बाद भी अभी जोरदार बारिश नहीं हो रही है। पिछले कई दिनों से भीषण उमस से लोगों का हाल बेहाल था। मंगलवार भोर पहर से मौसम का रुख बदला नजर आया। सुबह पांच बजे से सात बजे तक तेज बारिश हुई और उससे बाद बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश होने से किसान खासे खुश नजर आए। इस समय धान की रोपाई का काम शत प्रतिशत पूरा नहीं हो सका है। बारिश होने से किसान धान की रोपाई कर सकेंगे।
Video: रायबरेली में मानसून मेहरबान होने से बारिश की बूंदों ने दी राहत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 11:25 IST
Video: रायबरेली में मानसून मेहरबान होने से बारिश की बूंदों ने दी राहत #VaranasiLiveNews
