Video: रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, तीन दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे विधानसभा का घेराव

ग्राम रोजगार सेवकों और वीबीजी राम जी कार्मिकों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चिनहट ब्लॉक से विकास भवन तक पैदल मार्च निकाला और मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 24 हजार रुपये मानदेय, कैशलेस इलाज, एचआर पॉलिसी लागू करने और पदनाम बदलकर ग्राम विकास सहायक करने की मांग की। प्रदेश संयोजक भूपेश कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे। इसके साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदर्शन में जिला संयोजक चंद्रशेखर रावत, हृदयेश कुमार शर्मा समेत विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Video: रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, तीन दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे विधानसभा का घेराव #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 14:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, तीन दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे विधानसभा का घेराव #VaranasiLiveNews