यूपी: 2027 से पहले भाजपा का मंथन, बीएल वर्मा ने अखिलेश पर साधा निशाना; सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया बेमेल

भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय आए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बंद कमरे में आगामी चुनावों को लेकर पदाधिकारियों के साथ गहन मंथन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों, परिसीमन और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तीखी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव द्वारा परिसीमन को भाजपा की सबसे बड़ी भूल बताए जाने पर बीएल वर्मा ने कहा कि परिसीमन कोई पहली बार नहीं हो रहा है, इससे पहले भी परिसीमन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आधी आबादी लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए तरस रही थी और अब उन्हें आरक्षण मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री के फैसले को सही समय पर लिया गया सही फैसला बताते हुए उन्होंने कहा कि विशेष सत्र से अमृत निकलेगा। अखिलेश के घोषणापत्र व सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कटाक्ष सपा मुखिया अखिलेश यादव के चुनावी घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने इसे थोथा बताया और कहा कि प्रदेश की जनता समझदार है तथा सपा के शासनकाल को सबने देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, पार्टी घोषणापत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र लाती है। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा, दोनों दलों के बीच आपस में विचार नहीं मिलते और तूतू-मैंमैं हो रही है। उन्होंने इसे 'कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमती ने कुनबा जोड़ा' जैसा बेमेल गठबंधन करार देते हुए दावा किया कि पहले 'दो लड़कों की जोड़ी' के समय भी भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था और 2027 में भी वही इतिहास दोहराया जाएगा।

#CityStates #Firozabad #Agra #UttarPradesh #BlVerma #FirozabadNews #BjpElectionMeeting #UpElection2027 #AkhileshYadav #SpCongressAlliance #Delimitation #WomenReservation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 14:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: 2027 से पहले भाजपा का मंथन, बीएल वर्मा ने अखिलेश पर साधा निशाना; सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया बेमेल #CityStates #Firozabad #Agra #UttarPradesh #BlVerma #FirozabadNews #BjpElectionMeeting #UpElection2027 #AkhileshYadav #SpCongressAlliance #Delimitation #WomenReservation #VaranasiLiveNews