Video: नीट पेपर लीक के विरोध में विधानसभा कूच कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के समर्थन में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को परिवर्तन चौक से विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी जैसे ही आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों में बैठाया और पुलिस लाइन भेज दिया। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी अन्य मांगों को लेकर विरोध जता रहे थे। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखी गई।

Video: नीट पेपर लीक के विरोध में विधानसभा कूच कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 14:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: नीट पेपर लीक के विरोध में विधानसभा कूच कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में #VaranasiLiveNews