Video: दिल्ली जा रहे सपा नेता पंडित समरजीत को पुलिस ने रोका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पंडित समरजीत को शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दिल्ली रवाना होते समय पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीट परीक्षा प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं से जुड़े इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी भाजपा राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। आरोप लगाया कि अपने मंत्री को बचा रही पंडित समरजीत ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण का भी जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 दिनों में जांच पूरी कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक जांच कहां पहुंची, सरकार को इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता महत्वपूर्ण मामलों पर जवाब चाहती है। जल्द से जल्द ऐसे मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

Video: नीट में धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन, पंडित समरजीत को दिल्ली जाने से रोकती पुलिस #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 13:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: नीट में धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन, पंडित समरजीत को दिल्ली जाने से रोकती पुलिस #VaranasiLiveNews