Video: नेशनल पीजी कॉलेज के सामने धंसी सड़क, हादसे का खतरा
नेशनल पीजी कॉलेज के सामने राणा प्रताप मार्ग पर सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शुक्रवार को यहां छोटा सा गड्ढा हुआ था, जो सोमवार तक बढ़कर काफी बड़ा हो गया। लोगों का कहना है कि सड़क की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में लोग रोजाना आवागमन करते हैं। ऐसे में धंसी सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
Video: नेशनल पीजी कॉलेज के सामने धंसी सड़क, हादसे का खतरा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 14, 2026, 14:29 IST
Video: नेशनल पीजी कॉलेज के सामने धंसी सड़क, हादसे का खतरा #VaranasiLiveNews
