सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए फरीदकोट के कर्मचारी नेता गुरनाम सिंह विर्क बोले-संघर्ष जारी रहेगा

फरीदकोट में सांझा मुलाजिम मंच के प्रांतीय कन्वीनर एवं पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय प्रधान गुरनाम सिंह विर्क ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हाल ही में हुई कर्मचारी संगठनों की बैठक को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक के दौरान सरकार की ओर से कर्मचारियों को 8 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की गई, जबकि अन्य लंबित मांगों पर कोई चर्चा नहीं हुई। साथ ही संघर्ष खत्म करने पर भी न तो कोई चर्चा हुई और ना ही कोई सहमति हुई। गुरनाम सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले तक सरकार कर्मचारियों को डीए देने से इनकार कर रही थी। वहीं, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से भी डीए भुगतान संबंधी निर्देश जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि बैठक में 8 प्रतिशत डीए देने की घोषणा को कर्मचारियों की मांगों पर सरकार के रुख में बदलाव के तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक के दौरान कर्मचारी संगठन मुख्यमंत्री के लिए मिठाई या लोई लेकर नहीं गए थे। ये वस्तुएं मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से उपलब्ध करवाई गई थीं। उन्होंने कहा कि मुंह मीठा करवाना और लोई देकर सम्मान करना शिष्टाचार का हिस्सा है। इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि कर्मचारी संगठनों ने संघर्ष का रास्ता छोड़ दिया है। गुरनाम सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। 27 सितंबर को कर्मचारी संगठनों की प्रदेश स्तरीय बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के फैसलों की समीक्षा करने के बाद संघर्ष की अगली रणनीति घोषित की जाएगी। दरअसल, मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद सामने आई मिठाई खिलाने और लोई से सम्मानित करने की तस्वीरों को लेकर कुछ कर्मचारी संगठनों ने सवाल उठाए थे।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए फरीदकोट के कर्मचारी नेता गुरनाम सिंह विर्क बोले-संघर्ष जारी रहेगा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 07:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए फरीदकोट के कर्मचारी नेता गुरनाम सिंह विर्क बोले-संघर्ष जारी रहेगा #VaranasiLiveNews