अलीगढ़: तालानगरी में सुविधाओं का सूखा, 10 हजार श्रमिक परेशान, 1000 फैक्ट्रियां पर सड़क-शौचालय बदहाल
अलीगढ़ शहर की औद्योगिक पहचान तालानगरी में कारखाने तो बढ़े, लेकिन बुनियादी सुविधाएं अब भी बदहाल हैं। करीब 1000 इकाइयों में रोजाना 10 हजार श्रमिक पहुंचते हैं, लेकिन सर्विस रोड पर वाहनों का कब्जा है, जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं और कूड़ा जलाया जा रहा है। नए बने सार्वजनिक शौचालयों पर ताले लटके हैं और पार्क झाड़ियों से पटे हैं। जर्जर सड़क, जलनिकासी और बिजली कटौती की समस्या भी उद्यमियों और श्रमिकों की परेशानी बढ़ा रही है। सर्विस रोड बनी पार्किंग सर्विस रोड पर सुबह से देर रात तक वाहन खड़े रहते हैं। कुछ फैक्ट्रियों के सामने रास्ते को ही पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कई जगह बैरिकेडिंग के कारण सड़क और संकरी हो गई है। पार्किंग के निर्धारित स्थानों पर भी दुकानों के कब्जे हैं। कूड़ा जल रहा, पार्क बदहाल फुटपाथ और सर्विस रोड के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। उद्यमियों के अनुसार नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं है। कचरा जलाए जाने से धुआं फैलता है। वहीं पार्कों में झाड़ियां और मलबा जमा है। कई जगह चहारदीवारी भी टूटी है। शौचालय बने, ताले नहीं खुले श्रमिकों के लिए बनाए गए दो नए सार्वजनिक शौचालय महीनों से बंद हैं। संचालन और रखरखाव का टेंडर नहीं होने के कारण इनमें ताले लटके हैं। इससे खासकर महिला श्रमिकों को परेशानी होती है।
#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AligarhNews #Talanagari #Upsida #IndustrialArea #CivicIssues #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 07:19 IST
अलीगढ़: तालानगरी में सुविधाओं का सूखा, 10 हजार श्रमिक परेशान, 1000 फैक्ट्रियां पर सड़क-शौचालय बदहाल #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AligarhNews #Talanagari #Upsida #IndustrialArea #CivicIssues #VaranasiLiveNews
