VIDEO: किराएदार ने मकान मालिक पर तमंचे से किया फायर, जान बची

तेलीबाग,पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेठिया में बुधवार देर रात किराएदार और मकान मालिक के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि किराएदार ने पहले मारपीट की और फिर अवैध तमंचे से मकान मालिक पर फायर कर दिया जो मिस हो गया और सभी सुरक्षित रहे। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को पीआरवी 112 की टीम ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। उतरेठिया निवासी मोहित मिश्रा के मकान में कई लोग किराए पर रहते हैं। इनमें अभिषेक श्रीवास्तव पिछले करीब ढाई साल से रह रहा था और घर-घर जाकर हेयर कटिंग का काम करता है। बताया गया कि रात करीब 12:30 बजे उसकी एक अन्य किराएदार से कहासुनी हो गई। शोर सुनकर मोहित मिश्रा का बेटा बीच-बचाव करने पहुंचा तो अभिषेक उससे भी उलझ गया। इसके बाद उसने मोहित मिश्रा और उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ देर बाद अभिषेक अपने कमरे से तमंचा लेकर आया और मोहित मिश्रा पर फायर किया जो मिस हो गया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। मोहित के परिजनों और आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया। उतरेठिया बाजार के पास गश्त कर रही पीआरवी 112 ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, गाली-गलौज और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच के साथ उससे पूछताछ की जा रही है।

VIDEO: किराएदार ने मकान मालिक पर तमंचे से किया फायर, जान बची #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 11:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: किराएदार ने मकान मालिक पर तमंचे से किया फायर, जान बची #VaranasiLiveNews