VIDEO: जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान, लोगों से एकजुट होने की अपील
उतरौला (बलरामपुर)। मोहम्मद जौहर अली विश्वविद्यालय को ध्वस्त किए जाने के विरोध में शनिवार को अधिवक्ता सभा बलरामपुर के तत्वावधान में उतरौला में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह आशू और तहसील अध्यक्ष लालू यादव ने किया। जिला पंचायत सदस्य राम दयाल यादव ने कहा कि शिक्षा के मंदिर को ध्वस्त करना उचित नहीं है। डॉ. एहसान खान ने विश्वविद्यालय को बचाने के लिए वैकल्पिक समाधान तलाशने की अपील की, जबकि एजाज मलिक ने आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।
VIDEO: जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान, लोगों से एकजुट होने की अपील #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 20:32 IST
VIDEO: जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान, लोगों से एकजुट होने की अपील #VaranasiLiveNews
