VIDEO: हाईवे पर ट्रक से मिला एक क्विंटल गांजा, तस्कर गिरफ्तार, तीन बोरियों में रखे 52 पैकेटों में मिला गांजा

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर इस्लामगंज के पास एक ढाबे से एसटीएफ लखनऊ व बंधुआकला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बोरियों में रखे 52 पैकेट में मिले करीब एक क्विंटल गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे की खेप ले जा रहे ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। शनिवार को एसटीएफ लखनऊ के उप निरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी व बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने इस्लामगंज के निकट स्थित ढाबा के पास से एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक की तलाशी में तीन बोरियों में टेप से पैक किए गए 52 पैकेट मिले। इसमें करीब 104 किग्रा. गांजा मिला। ट्रक से पुलिस ने अयोध्या जिले के हैदरगंज के नियाजपुर भदार निवासी विजय पाल को गिरफ्तार किया। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एक मोबाइल फोन मिला है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। डलमऊ व मैनपुरी में दर्ज हैं आपराधिक मामले पुलिस के मुताबिक गांजे के साथ पकड़े गए विजय पाल का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ रायबरेली के डलमऊ थाने में गैंगस्टर सहित दो मामले व मैनपुरी कोतवाली में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है।

VIDEO: हाईवे पर ट्रक से मिला एक क्विंटल गांजा, तस्कर गिरफ्तार, तीन बोरियों में रखे 52 पैकेटों में मिला गांजा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 20:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: हाईवे पर ट्रक से मिला एक क्विंटल गांजा, तस्कर गिरफ्तार, तीन बोरियों में रखे 52 पैकेटों में मिला गांजा #VaranasiLiveNews