VIDEO: गुरु पूर्णिमा पर रायबरेली में हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, लगा जाम
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। लोगों ने मठ-मंदिरों में पूजा अर्चना भी की। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ गंगाघाटों पर सुबह से ही जमा हो गई थी। इस दौरान गेंगासो और डलमऊ में भारी जाम लग गया। जाम के कारण यातायात बुरी तरह बाधित रहा। श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे का भी उपयोग किया। यह सुनिश्चित किया गया कि कोई अप्रिय घटना न हो।
VIDEO: गुरु पूर्णिमा पर रायबरेली में हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, लगा जाम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 12:45 IST
VIDEO: गुरु पूर्णिमा पर रायबरेली में हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, लगा जाम #VaranasiLiveNews
