Video: बिजली आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शक्ति भवन पर प्रदर्शन, दुर्घटना में मुआवजे की उठाई मांग
लखनऊ में मंगलवार को शक्ति भवन के बाहर बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन किया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं या कर्मचारियों की मृत्यु की स्थिति में उचित मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली विभाग में कार्य के दौरान कर्मचारियों को लगातार जोखिम का सामना करना पड़ता है, लेकिन हादसे की स्थिति में उनके परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिलती। कर्मचारियों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए स्पष्ट मुआवजा नीति लागू करने, सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने और अन्य लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
Video: बिजली आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शक्ति भवन पर प्रदर्शन, दुर्घटना में मुआवजे की उठाई मांग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 13:33 IST
Video: बिजली आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शक्ति भवन पर प्रदर्शन, दुर्घटना में मुआवजे की उठाई मांग #VaranasiLiveNews
