Video: अवध लेडीज क्लब में कबीर वाणी की गूंज, भजनों और नृत्य से सजा सांस्कृतिक समारोह
लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अवध लेडीज क्लब के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने संत कबीर दास के दोहों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर आध्यात्मिक वातावरण बनाया। 'दमादम मस्त कलंदर' सहित कई भजनों पर ढोल-मजीरे की थाप के साथ महिलाओं ने उत्साहपूर्ण नृत्य भी प्रस्तुत किया। कबीर की वाणी, संगीत और नृत्य से पूरा सभागार भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में डूब गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब की सदस्याओं और अतिथियों ने भाग लिया तथा प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सहेजने पर बल दिया।
Video: अवध लेडीज क्लब में कबीर वाणी की गूंज, भजनों और नृत्य से सजा सांस्कृतिक समारोह #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 12:54 IST
Video: अवध लेडीज क्लब में कबीर वाणी की गूंज, भजनों और नृत्य से सजा सांस्कृतिक समारोह #VaranasiLiveNews
