कौशाम्बी : विजिलेंस पहुंचने की सूचना पर कटिया निकाल रहे अधेड़ की करंट लगने से मौत, घटना के बाद भागे वर्दीधारी

सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर चार अडार में शनिवार सुबह बिजली की कटिया निकालते समय करंट की चपेट में आने से इंद्राज (50) की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सफेद बोलेरो से वर्दीधारी लोग सुबह करीब सात बजे पहुंचे थे। उन्हें विजिलेंस टीम समझकर इंद्राज घर में लगी बिजली की कटिया निकालने पहुंचा था। कटिया निकालते समय एक तार करंट से फंसा रह गया जबकि दूसरा इंद्राज के हांथ में आ गया। इसकी वजह से वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। यह देख विजलेंस टीम वहां से फरार हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सफेद बोलेरो से पहुंचे वर्दीधारियों को देखकर इंद्राज बिजली चोरी की कार्रवाई के डर से कटिया हटाने गया था। हालांकि, मौके पर पहुंचे लोग कौन थे और उनकी पहचान क्या थी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना पर अजुहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#CityStates #Kaushambi #KaushambiNewsToday #AjhuwaKaushambi #KaushambiCrime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 26, 2026, 07:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कौशाम्बी : विजिलेंस पहुंचने की सूचना पर कटिया निकाल रहे अधेड़ की करंट लगने से मौत, घटना के बाद भागे वर्दीधारी #CityStates #Kaushambi #KaushambiNewsToday #AjhuwaKaushambi #KaushambiCrime #VaranasiLiveNews