हाईवे पर अनोखा नजारा: 308 पहिये वाले वाहन को पास कराने में जुटी तीन जोन की पुलिस, आठ थानों की फोर्स अलर्ट

भारी मशीनरी शुगर मिल वेसल को लेकर ओडिशा से रवाना हुए 308 पहिया वाले वाहन को हाईवे के रास्ते गाजीपुर निकालने के लिए तीन जोन की आठ थानों की फोर्स लगाई गई है। जोन के एडीसीपी और सर्किल के एसीपी समेत थानेदारों ने हाईवे पर बाधाओं को शुक्रवार की रात तक हटवाया। भारी-भरकम मशीन और ट्रेलर का वजन लगभग 200 टन है और 100 फीट लंबा है। इस वाहन को बलरामपुर जाना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोलकाता-नई दिल्ली रूट के एनएच-19 के रास्ते शाम तक यह वाहन चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में रहा। वाराणसी कमिश्नरेट सीमा में प्रवेश करने के साथ ही रामनगर, लंका, रोहनिया, राजातालाब रिंग रोड से हरहुआ चौराहे से यह रिंग रोड-2 से होकर गाजीपुर जिले की तरफ निकाला जाना है। इसके तहत गोमती जोन के बड़ागांव थाना, वरुणा के शिवपुर थाना, लालपुर-पांडेयपुर थाना, सारनाथ और चौबेपुर थाने को सतर्क किया गया है। जोन के एसीपी समेत थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी तरह की अड़चन न आए। मशीनरी लेकर ओडिशा से चला यह वाहन चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर होकर बलरामपुर जाएगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि वाहन के संचालन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। हाईवे, रिंग रोड से सटे थानों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ मुस्तैद रहें।

#CityStates #Varanasi #PoliceForce #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 26, 2026, 07:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हाईवे पर अनोखा नजारा: 308 पहिये वाले वाहन को पास कराने में जुटी तीन जोन की पुलिस, आठ थानों की फोर्स अलर्ट #CityStates #Varanasi #PoliceForce #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #VaranasiLiveNews