Video: 2027 की जीत के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी नई ऊर्जा और जोश के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटी है। छात्र, युवा, किसान, मजदूर, महिला और बुजुर्गों के हितों के लिए पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। मजबूत संगठन के दम पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी। यह बात बुधवार को कांग्रेस भवन में आयोजित संगठन सृजन अभियान की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय आब्जर्वर मानसिंह डोडिया ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि जिले से लेकर ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार कर संगठन को मजबूती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। राष्ट्रीय आब्जर्वर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझने तथा उन्हें पार्टी के मंच पर उठाने की अपील की। बैठक में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने का संदेश दिया गया। बूथ स्तर पर संगठन को धार देने पर जोर बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मजबूत बूथ संगठन ही विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता का आधार बनेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की गई।

Video: 2027 की जीत के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी कांग्रेस #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 15:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: 2027 की जीत के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी कांग्रेस #VaranasiLiveNews